Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

ऑनलाइन प्रवेशित विद्यार्थी 24 अगस्त तक जमा करें प्रवेश शुल्क

2 min read
Text Size:


-ऑफलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर 31 तक शुल्क जमा कर ले सकते हैं प्रवेश
अनोखा तीर, हरदा।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर अर्थात यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई गई है। अब तृतीय चरण में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 24 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय सीएलसी चरण में ऑनलाइन प्रवेश के लिए, पूर्व में प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई थी। अधिकांश विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित समय पर प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। इसलिये प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक बढ़ाई गई है। विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेगें। सीट उपलब्ध न होने की स्थिति में अन्य विषय अथवा अन्य महाविद्यालय में जहाँ सीट रिक्त हैं, वहाँ सीधे प्रवेश प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और अवसर दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए थे। प्रदेश के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी, 31 अगस्त तक महाविद्यालय स्तर विशेष काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीएलसी चतुर्थ चरण के लिए जारी की गई समय सारणी को निरस्त करते हुए, महाविद्यालय स्तर काउंसलिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यार्थी 31 अगस्त 2024 तक ही प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के समस्त महाविद्यालय प्राचार्यों, अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्यों एवं क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

444 Views
What do you think?

Leave a Reply