Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

सनातन धर्म की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना :  गायकवाड़

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सेठ हरिशंकर अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री शकरराव गायकवाड़, कें्रद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हनुमानदास महाराज, प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान, प्रांत मंत्री गोपाल सोनी, जैन प्रांत के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक राज सोनी, विभाग मंत्री चैन सिंह पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में नर्मदापुरम, पिपरिया, बैतुल, मुलताई, हरदा जिले से प्रमुख दायित्वान कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सुबह के प्रथम सत्र के दौरान संगठनात्मक कार्य पर चर्चा की गई। 2024 में विश्व हिन्दू परिषद के ६० वर्ष पूर्ण हो रहे है। इस पष्ठी पूति वर्ष में परिषद के प्रत्येक इकाई केन्द्र पर संगठनात्मक कार्य को मजबूत किया जाएगा। प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान ने प्रत्येक हिन्दू परिवार को संगठन के कार्य से अवगत करवाया जाएगा। इस कार्य के नियमित सभी प्रखण्ड केन्द्र पर पूर्णकालीन समयदानी कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कार्य में लगेंगे। हर हिन्दू परिवार को संगवन से जोड़ा जाएगा। द्वितीय सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री शकरराव गायकवाड ने अपने उबोद्धन में बताया कि विश्व हिन्दु परिषद कि स्थापना से लेकर परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति अपनी संकल्प शक्ति से संगठन को आगे बढ़ाया है। साठ वर्ष के इस संगठन की आयु में संगठन के द्वारा कई संकल्प साकार हुए है। इस संगठन को कार्यकर्ता ने अपने बलिदानो से सिंचित कर यहां तक आए हंै। बैठक के तृतीय एवं अन्तिम सत्र में प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी ने आगामी वर्ष में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक संगठनात्मक एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं की रूपरेखा रखी। बैठक के अन्त में जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत ने सभी पांचो जिलो से उपस्थित हुए कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।

718 Views
What do you think?

Leave a Reply