Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

प्रशासन की कार्यवाही को चुनौती

2 min read
Text Size:


-अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दूसरे दिन बाद फिर से कर लिया अतिक्रमण
अनोखा तीर, हरदा।
ग्राम धुरगाडा के रहवासीयों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में  कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि गांव के राकेश पिता सुरजसिंह राजपूत द्वारा प्रशासन के द्वारा हटाए गए अतिक्रमण पर पुन: अतिक्रमण कर लिया गया है। पूर्व में ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर आम रास्ता रोकने की शिकायत की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण को हटा दिया गया था। लेकिन अतिक्रमणकारी ने दूसरे ही दिन पुन: अतिक्रमण कर रास्ता रोक दिया है। इस प्रकार वह प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाही को चुनौती दे रहा है। गांव के लोगो ने बताया कि पूर्व में शिकायत क्रमांक 52 दिनांक 06/08/2024 को जनसुनवाई में की थी। जिस पर कार्रवाही करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया था। अतिक्रमण नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और ग्राम पटवारी ने ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच एवं ग्राम के 40 से 50 लोगों की उपस्थिति में जे.सी.बी. के माध्यम से हटाया  था। लेकिन उसके बाद पुन: राकेश राजपुत ने अतिक्रमण करके आवागमन वाधित कर दिया है। जिस आवागमन के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण किया है वहां से गांव के शंकर मंदिर, हनुमान मंदिर, राशन दुकान और अनुसूचित जाति समाज और अन्य लोगों का आना-जाना है। साथ ही राशन दुकान तक राशन सामान पहुंचाने का भी एक मात्र यहीं मार्ग हैं। हमारे द्वारा अतिक्रमण हटाने का कहने पर वह व्यक्ति विवाद करने लगता है। हम सभी ग्रामवासियों का निवेदन है कि अतिशीघ्र अतिक्रमण हटवाकर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply