Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

ज्यादा किराया वसूल रही बसो पर हुई चालानी कार्यवाई

2 min read
Text Size:


-खबर प्रकाशन के बाद आरटीओ और यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

अनोखा तीर, हरदा। त्योहार आते ही प्राइवेट बस वाले किराए में अपने हिसाब से बढ़ोतरी कर लेते है और अपनी मर्जी से किराया यात्रियों से वसूल किया जाता है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले से ही हरदा-इन्दौर बस वालो ने अपनी मर्जी से यात्रियों से तय किराये से ज्यादा किराया वसूल करना शुरू कर दिया था। इस संबंध में जिला कलेक्टर को मामला संज्ञान में लाते हुए अनोखा तीर ने अपने २२ अगस्त के अंक में प्राइवेट बस संचालको की मनमर्जी शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद गुरूवार को दोपहर से ही आरटीओ और यातायात पुलिस ने ज्यादा किराया वसूल रही बसों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही शुरू कर दी । गौरतलब है कि विगत चार दिनों से त्योहारी सिजन के चलते प्राइवेट बसों द्वारा यात्रियों से मनमर्जी ज्यादा किराया वसूला जा रहा था। जिसकी खबर पर कलेक्टर ने तुरंत आदेश देकर परिवहन विभाग को बसों की चैकिंग कर कार्रवाई करने को कहा था। परिवहन विभाग  द्वारा हरदा-इन्दौर नेशनल हाईवे पर २० वाहनों को चेक किया गया जिसमें ज्यादा किराया वसूली और क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने वाली १० बसों पर आठ हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की है। वही यातायात पुलिस द्वारा भी खंडवा बायपास पर बसों की चैकिंग की गई और यात्रियों से किराये के बारे में जानकारी ली गई। बस वालों को समझाया गया कि यात्रियों से ज्यादा किराया लिया गया तो कानूनी कार्यवाही होगी।  

Oplus_0
60 Views
What do you think?

Leave a Reply