अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरनी में रहने वाले एक युवक की जहरीली दवाई के सेवन करने से मौत हो गई है। गुरूवार को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोखरनी में रहने वाले मनोहर पिता हुकुमचंद कुल्हारे उम्र 28 वर्ष ने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। वहां से परिजनों ने युवक को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
जहरीली दवा पीने से युवक की मौत







