Skip to content
Thursday, 15 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

सयाजी होटल के कमरे में जुआ खेल रहे हरदा के 4, खिरकिया के 4 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

2 min read
Text Size:

ANOKHATEER.COM बीते 19 अगस्त की मध्य रात्री को  थाना कोतवाली पुलिस को मुखवीर से सूचना प्राप्त हुई की हरदा की एक होटल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बना कर होटल रवाना किया गया जहां होटल  के कमरा नं. 112  में कुछ लोग जुआ खेलते पाए गए। पुलिस के आते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई ओर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 8 जुआरिओं को  भागने का मौका न देते हुये पकड़ लिया जिसमे इशांत बलानी पिता सुरेश कुमार बलानी ब्रज धाम कॉलोनी हरदा, आशीष माहेश्वरी पिता रमेश चंद माहेश्वरी खिरकिया, आकाश कुशवाहा पिता कैलाश कुशवाहा, आशीष डीडवानी पिता चंद्र लाल डीडवानी खिरकिया, सुनील दशोर पिता मोतीलाल दशोर खिड़कियां, नितिन लालवानी पिता इंद्र कुमार लालवानी हरदा, स्नेहिल पिता अनिल पाराशर खिरकिया, दीपक परिहार पिता लेखराज परिहार सिंधी कॉलोनी हरदा शामिल है। पुलिस द्वारा जुआ के फड़ एवं जुआरियों से 56 हजार 660 रूपये और ताश के पत्ते जप्त किए।  जुआ खेल रहे व्यक्तियों के विरूद्ध  जुआ एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले,  उनि. सीताराम पटेल, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, आर. वीरेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

555 Views
What do you think?

Leave a Reply