Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विद्यार्थीयों ने उत्साह से मनाया नागरिक शिक्षा महोत्सव

2 min read
Text Size:


-नाटक और नृत्य से बताए संविधान के मौलिकअधिकार

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को भुन्नास स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गोगिया और भुन्नास के विद्यार्थियों ने नागरिक शिक्षा महोत्सव बड़े ही उत्साह से मनाया। महोत्सव में लगभग १०३ विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से कुछ बच्चों ने नृत्य और नाटय रूपातंरण कर वहां मौजूद अन्य बच्चों और ग्रामीणों को  सहित शिक्षकों को संविधान के बारे में जानकारी देते हुए अपने अनुभव को साझा किया। सिनर्जी संस्था के फेलो नेहा जाट द्वारा विगत एक साल से स्कूल के बच्चों को अलग-अलग रचनात्मक और कलात्मक तरीके से नागरिक शास्त्र, सवैधानिक मूल्य और जीवन कौशल की शिक्षा दी जा रही थी। इस शिक्षा का उपदेश्य बच्चों में जागरूकता लाने का था। इसी क्रम में  स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विगत एक साल में प्राप्त शिक्षा को नाटक और नृत्य के माध्यक से लोगों को बताया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा निधिमा कौसा ने किया। महोत्सव में बच्चों ने संविधान के मौलिक अधिकारों स्वतंत्रता, समानता, समता, बंधुता पर नाटक कर इनकी महत्वता को समझाया। महोत्सव में उपस्थित अतिथियों सरपंच टिकाराम बिलोरे, सहा सचिव यसवंत ओसले ने अपने संबोधन में महोत्सव की तारीफ करते हुए बताया कि इस उम्र में बच्चों को जो संविधान और अधिकारों का ज्ञान मिला है वह निश्चित ही प्रशंसा योग्य है। बच्चों ने इतने सुंदर तरीके अपने ज्ञान को नाटक और नृत्य के रूप में प्रदशित किया गया है यह बहुत अच्ची पहल है। प्रभारी प्रचार्य मंजूलता जोशी ने बताय कि यह नागरिक शिक्षा महोत्सव वाकई में बहुत ही अच्छा है। विद्यार्थीयों ने जिस तरह की प्रस्तुति देकर अपने ज्ञान को दर्शाया है यह काबिले तारीफ है। इस तरह का ज्ञान बच्चों को मिलते रहना चाहिए। नागरिक शिक्षाा महोत्सव के समापन पर अतिथियों और मौजूद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पेन और कापी उपहार स्वरूप दी गई। इस दौरान शिक्षक ललित कुमार मिश्रा, सुनीता उइके, भूपेन्द्र नामदेव, राकेश् दमके, अनिल कुमार काजले, योगेश् निशोद, जितेन्द्र पटेल, मुकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सीनर्जी संस्था के लोकेश और संदीप भी उपस्थित रहे। महोत्सव में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अतिथियों का आभार नेहा जाट ने माना।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply