Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

यात्रि बसों पर की कार्यवाही, काटे चालान

2 min read
Text Size:


-यात्रियों से अधिक किराया लेने पर की कार्यवाही

अनोखा तीर, हरदा। त्यौहारी सीजन में निजी यात्री बसो में तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और मनमाना किराया वसूली की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन कार्यालय के चेकिंग दल ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को 12 वाहनो को चेक किया गया, जिसमें से 7 निजी यात्री बसो एवं 1 अन्य वाहन द्वारा मोटरयान अधिनियमो का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर 5500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालको को नियम पूर्वक वाहन संचालन, परिचालको को यात्रियो से अच्छा व्यवहार करने, तथा बस संचालको को अधिक किराया नही लेने हेतु निर्देशित किया।
नहीं लगी किराया सूची
हरदा जिले में चलने वाली निजी बसों में और बस स्टैंड पर किराया सूची प्रदर्शित करने का नियम है, लेकिन किसी भी बस में किराया सूची की कोई जानकारी नहीं रहती है। निजी बस संचालक त्यौहारों पर ही नहीं, आम दिनों में भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। हरदा-इंदौर मार्ग की ही बात करें तो यहां पर अधिकांश बसें एक ही कंपनी द्वारा संचालित की जा रही हैं। हरदा से डेढ़ सौ कि.मी की दूरी इंदौर की है, जिसका किराया २४० रुपए से लेकर ३५० रुपए तक वसूला जा रहा है। देखने वाली बात यह है कि वर्षों से यात्रियों से जो बस किराए की वसूली होती है, वह विधिवत और वैध टिकिट के माध्यम से नहीं होती है। एक पतले कागजनुमा छोटी सी टिकिट पर मात्र पेन चलाकर वसूली की जाती है। यदि यात्रा दौरान कोई अनहोनि घटना हो जाए तो यात्री के पास यह तक प्रमाण नहीं रहता है कि उसने उस बस में यात्रा की थी।
प्रेशर हार्न पर भी लगे रोक
हरदा शहर के बस स्टैंड का रास्ता जिला चिकित्सालय से होकर जाता है, वर्तमान में सड़कों की हालत सही नहीं है। जिसके कारण निजी बसे टाईम टेबल से नहीं चल पा रही हैं। बसों का टाईम मिलाने के चक्कर में निजी बस के चालक अंधाधुन गति से वाहन चलाकर प्रेशर हार्न का खुलेआम उपयोग कर रहे हैं। बस स्टैंड के समीप ही जिला चिकित्सालय होने के कारण दिन भर सैकड़ों बसे यहां से गुजरती हैं, जिसके कारण सबसे अधिक परेशान मरीजों को होना पड़ता है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply