Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

रक्तदान कर मनाई  वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती

2 min read
Text Size:


नवीन राठौर, हरदा।
क्षत्रिय राठौर समाज क्षेत्रीय संगठन द्वारा  राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाजिक लोगों ने छिपानेर रोड स्थित सामाज के मांगलिक भवन से वाहन रैली निकाली,  जो जीपी मॉल के पास दुर्गादास राठौड़ की छतरी पर पहुंची। जहां सभी लोगों ने  छतरी पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वाहन रैली रेलवे स्टेशन नारायण टॉकीज होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां पर महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात प्रताप टॉकीज हनुमान मंदिर होते हुए वापस मांगलिक भवन पहुंची जहां 20 युवाओं ने रक्तदान किया। मांगलिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिवनारायण राठौर ने की। समाज के पदाधिकारी ब्रजमोहन राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज एक विकसित दिशा की ओर अग्रसर है इसे और आगे बढाने की जरूरत है जो सभी के सहयोग से संभव है। इस राखी पर सभी भैया बहने  एक प्रण करें कि कोई भी माता-पिता वृद्ध आश्रम न जाए, ऐसी व्यवस्था बनाएं। भाई अपनी बहनों से वचन लें और बहन अपने भाई से वचन लें कि वह अपने माता पिता के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पूनमचंद राठौर, अशोक राठौर, शिवनारायण राठौर, पार्षद अनीता राठौर  आदि सामाजिक बंधु तथा महिला शक्ति उपस्थित थी।

524 Views
What do you think?

Leave a Reply