Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

लाड़ली बहनों को नहीं मिलेगा रक्षाबंधन का वेतन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। तकनीकी शिक्षा विभाग में अतिथी व्याख्याता के रूप में विगत कई वर्षों से कार्य कर रही लाड़ली बहनों के रक्षाबंधन पर्व का वेतन विभाग के अधिकारियों की मनमर्जी के कारण समस्त शासकीय आदेशों एवं नियमों को ताक पर रखकर वेतन काटा जाएगा।  जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने बताया कि अपने साथ हो रहे इसी भेदभाव को लेकर के प्रदेश की इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याताओं के रूप में कार्यरत लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक मार्मिक पत्र लिखते हुए रक्षाबंधन त्योहार का वेतन दिलाए जाने हेतु अपील की है।  विदित हो की मध्यप्रदेश शासन एवं संस्था प्रमुख के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद भी अतिथि व्याख्याताओं के साप्ताहिक अवकाश रविवार तथा शासन द्वारा घोषित अन्य शासकीय अवकाशों, राष्टीय अवकाशों का पैसा संस्था स्तर पर समस्त शासकीय आदेशों एवं नियमों की अवहेलना करके मनमर्जी से काटा जा रहा है। जबकि अतिथि व्याख्याताओं के लिए शासन द्वारा 50 हजार रुपए अधिकतम प्रतिमाह प्रति अतिथि व्याख्याता का बजट भी स्वीकृत उपरांत नियमानुसार भेजा जा रहा है।  अतिथि व्याख्याता पूर्व में भी अपनी समस्याओं को लेकर विभाग के बड़े अधिकारियों से लेकर विभागीय मंत्री तक को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, किंतु अभी तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। अत: रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश भर की महिला अतिथि व्याख्याताओं ने मुख्यमंत्री को मार्मिक पत्र लिख कर के शासन के आदेशानुसार रक्षाबंधन सहित अन्य सभी शासकीय, राष्ट्रीय एवं अन्य अवकाशों का पैसा मानदेय से नियमानुसार नहीं काटे जाने की अपील की है।

369 Views
What do you think?

Leave a Reply