Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

तुलसी जयंती पर स्कूली बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता

1 min read
Text Size:




अनोखा तीर, हरदा। सोमवार 12 अगस्त तुलसी जयंती के अवसर पर मातृशक्ति द्वारा नर्मदा विद्या मंदिर जैसानी चौक के पास प्रात: 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका आरंभ द्वीप प्रज्वलन व रामजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया, तुलसीदासजी के स्वरूप में एक बालक का भी पूजन अर्चन किया गया। रामचरितमानस पर सरल प्रश्नोत्तरी, दोहा, चौपाई का वाचन किया। प्रतियोगिता में कुछ प्रश्न पूछें गए, जिनका बच्चों ने सही तरीके से जबाव दिया। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। रामायण में कितने कांड हैं, राम जी कितने भाई थें, राम जी को वनवास किसने दिया, राम जी कितने समय वन में रहें, सीता जी का हरण किसने किया, इस प्रकार बहुत से प्रश्न बच्चों से पूछें गए। इसमें सौम्या चंद्रवंशी, दीप्ति श्रीवास, प्रतीक राठौर, दिव्या सोनी, आनंद राठौर, कृष्णा श्रीवास, आलिया खान, जोया खान, महती मोहे ने सुंदर दोहे व चौपाई वाचन किया। कार्यक्रम में नगर प्रमुख हंसा पंडित, जिला सहसंयोजिका कमला सोनी, जिला संयोजिका श्रीमती रेखा विश्नोई उपस्थित रही। कार्यक्रम हेतु प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नर्मदा विद्या मंदिर का पूरा स्टाफ और प्रिंसिपल प्रज्ञा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।  

126 Views
What do you think?

Leave a Reply