Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कावड़ यात्रा में युवक पर धारदार हथियार से हमला

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। सोमवार जिले के छिपावड़ में कावड़ यात्रा के निकलने के दौरान कावड़ियों के नाचते वक्त झगड़ा हो गया। जिसमें धनवाड़ा निवासी कावड़िये मनोज पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार करके घायल कर दिया। वही पास से गुजर रहे एक युवक पर भी हमला कियाा गय जिसके कारण उसके सिर पर चोट आई है। युवक ने बताया कि वह छिपावड़ के महाराड़ा प्रताप चौक के पास निकल रही कावड़ यात्रा मेें हो रहे झगड़े के पास से गुजर रहा था तभी किसी ने उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। युवक का कहना है कि कावड़ियें आपस में झगड़ रहे थे उनको लगा की वह भी इन लोगों के साथ ही है इसलिए मुझ पर भी हमला कर दिया। वही युवक मनोज ने बताया कि वह कावड़ यात्रा में नाच रहा था। तथी उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर निचे गिर गया। सभी ने एक जैसे ही कपड़े पहने हुए थे इस कारण पता नहीं चला किसने हमला किया। युवक को पहले खिरकिया शासकीय अस्पताल लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply