मैराथन दौड़ में ४०० विद्यार्थीयों ने लगाई दौड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हर घर तिरंगा अभियान

-पुलिस बल ने किया तिरंगा संगीत एवं तिरंगा सम्मान का भव्य कार्यक्रम



अनोखा तीर, हरदा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में रोजाना लोगों को तिरंगा हर घर फैराने के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन  किया जा रहा है। इसी क्रम में  जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला खेल, युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वही पुलिस बल द्वारा तिरंगा संगीत एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर ३ बजे मैराथन दौड़ शासकीय भीमराव अम्बेडकर स्कूल से शुरू की गई। जिसमें करीब चार सौ स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।  मैराथन दौड़  के पहले अपर कलेक्टर नागार्जुन बीगौड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने हर घर तिरंगा की शपथ दिलाई। जिसके बाद दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर, अम्बेडकर चौक सब्जी मंडी, प्रताप चौक, सिंधी कॉलोनी से होती हुई वापस उत्कृष्ट विद्यालय पर समाप्त हुई। मैराथन में सहायक संचालक शिक्षा विभाग बलवंत सिंह पटेल, क्रीड़ा अधिकारी भीम सिंह विषेला, व्यायाम शिक्षक रामनिवास जाट, व्यायाम शिक्षक राजेश विलिया गजराज सिंह, पुरुषोत्तम राठौर, विनोद उपाध्याय, दीपक सोनी, संतोष रंगीले सहित स्कूल और विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। शाम को पुलिस बल द्वारा इन्दौर-खंडवा बायपास पर स्थित हनुमान मंदिर पर तिरंगा संगीत और तिरंगा सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम ७ बजे प्रारंभ हुआ। शुरूआत में वहां मौजूद लोगों को कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधिक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसौनिया ने अपने घरों पर तिरंगा लगाने और तिरंगा संहिता का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में देश भक्ती गीतों ने संमा बांधे रखा। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी थी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल सहित प्रसासन के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Oplus_0

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!