Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ट्रैन की चपेट में आने से कावड़िए की मौत

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के भिरंगी रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम के करीब 5.३० बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत हो गई। मृतक की पहचान खातेगांव निवासी जितेन्द्र पिता श्रीराम शर्मा उम्र ४५ वर्ष के रूप में हुई। उनका खातेगांव में टू-व्हीलर को शोरूम के संचालक थे। खातेगांव के रहने वाले शर्मा नेमावर से निकली कावड़ यात्रा में शामिल होकर चारुवा जा रहे थे।  भिरंगी फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मुंबई से इटारसी की तरफ जा रही 12171 ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परीजन से मिली जानकारी के अनुसार वह हर साल कावड़ यात्रा में शामिल होते थे। मृतक के दो बेटे है।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply