-कावड़ियों के सुरक्षा के लिए पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
अनोखा तीर, हरदा। रविवार को धर्म रक्षा समिति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारो की संख्या में कावड़ियों ने नर्मदा तट हंडिया से मां नर्मदा का जल लेकर चारूवा के गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। सावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा निकाली जा रही कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में पुलिस द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा हेतु हंडिया से चारूवा तक अलग-अलग पाईन्ट पर पुलिस के जवानों तैनात किए गए। चारूवा के गुप्तेश्वर मंदिर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार चूक न हो इसलिए पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार भ्रमण पर रहे। कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इसलिए यातायात पुलिस ने कावड़ यात्रा मार्ग पर आने वाले भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया। दो दिवसीय कावड़ यात्रा में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अति पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी अर्चना शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग खिरकिया राबर्ट गिरवाल, रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर, प्रभारी हंडिया थाना अमित भवसार, प्रभारी सिविल लाईन संतोष सिंह चौहान, प्रभारी कोतवाली प्रहलाद मर्सकोल, प्रभारी छीपाबड़ मनोज सिंह, प्रभारी यातायात संदीप सुनेश एवं 150 पुलिस के अधिकारी, कर्मचारीयों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहे।

Views Today: 2
Total Views: 120

