Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नर्मदा जल से किया भोले का अभिषेक

1 min read
Text Size:



-कमल सांस्कृतिक मंच ने निकाली कावड़ यात्रा

अनोखा तीर, हरदा। श्रावण के चौथे सोमवार को जिले की खिरकिया तहसील मुख्यालय से कमल सांस्कृतिक मंच ने भव्य कावड़ यात्रा निकाली। जिसमें प्राचीन गौमुख से कावड़ियों ने नर्मदा का जल भरकर चारुवा के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकल पड़े। इस दौरान कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मेरा गांव मेरा तीर्थ बनाने को लेकर सावन मास के सोमवार से कांवड़ यात्रा शूरू की गई है। जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर युवाओं को नशे जैसी बुराई को दूर करने एवं सामाजिक समरसता लाने को लेकर लिए प्रेरित किया जाएगा। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने केसरिया और पीले रंग की साड़ी पहनी। वहीं पुरुषों ने भगवा रंग के गमछे पहनकर बोल बम के जयकारे लगाएं। कांवड़ यात्रा में उमड़े जन सैलाब ने पूरी श्रद्धा और भक्ति से जब भगवान भोलेनाथ के बोल बम के जयकारे लगाए। इस गगनचुंबी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।  

237 Views
What do you think?

Leave a Reply