Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

टपकती छत में भविष्य के सपने

1 min read
Text Size:



-उंढाल की प्राथमिक शाला में प्रशासन को आईना दिखाती तस्वीर
-आजादी के वर्षों के बाद भी नौनिहालों की हालत दयनीय  


अनोखा तीर, हंडिया। तहसील क्षेत्र में ऐसे अनेक स्कूल भवन आज भी जर्जर हालत में खड़े हुए हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। हंडिया संकुल के ग्राम उंढाल की एकिकृत प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में खड़ा हुआ है। प्राथमिक शाला का भवन कभी भी हादसों का कारण बन सकता है। स्कूल भवन में मरम्मत नहीं कराई गई है। शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत को भी प्रधान पाठक द्वारा लिखित में अवगत कराया गया था।  शिक्षण संस्थान की दीवारों व छतों से प्लास्टर टपकती है, बरसात का पानी भी टपकता रहता है। ऐसी ही स्थिति भोजन कक्ष में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जहां टपकते पानी में मध्याह्न भोजन- चूल्हे पर बनाया जाता है। इस संबंध में स्कूल के प्रधान पाठक श्री चौहान से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष की छत से पानी टपकता है। दीवारों में भी सीढ़न आ गई है।  शाला की बाउंड्रीवाल भी नहीं है। इस संबंध में शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायत को भी अवगत करा दिया गया है। 

89 Views
What do you think?

Leave a Reply