Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने 4 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनामी उद्घोषणा की है। उन्होने थाना हंडिया के अपराध क्र. 375/23 में आरोपी दीपक मर्सकोले व आरोपी हरिओम पिता लालाजी निवासी सुरजना की तलाश एवं पतारसी के लिए 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने थाना हंडिया के अपराध क्र. 393/2023 अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी व नाबालिक बालिका की पतारसी के लिए 3 हजार तथा थाना सिराली के अपराध क्र.139/2024 में संदेही आरोपी नीरज मीणा की तलाश एवं पतारसी के लिए 3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होने थाना सिराली में एक्सीडेंट के मामले में अपराध क्र. 52/2022 के आरोपी चालक हरजीत पिता अमरजीत सिंह निवासी ग्राम टोडरपुर जिला होशियारपुर पंजाब की तलाश व पतारसी के लिए 3 हजार रुपए की घोषणा की है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply