सर्पदंश से एक की मौत, एक की हालत में सुधार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-जिला अस्पताल में रोजाना आ रहे सर्पदंश के दो से तीन मामले
अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में जहरीले जीवों के बिलों में पानी भर जाने से वह खुले में घूमने लगते हैं। यह जहरीले सांप कई बार घरों में अपना ठिकाना बना लेते है। जिला अस्पताल में रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति उपचार हेतु पहुंच रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि हर सांप जहरीला नहीं होता है। सही समय पर सही इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है। लेकिन लोग आज के इस दौर में भी अंधविश्वास में पड़कर पीड़ित की जान से खिलवाड़ कर रह है। गुरूवार को  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़पा में सुबह सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सिवनी मालवा तहसील के बंदी गांव में रहने वाला अरविंद चौहान जाति कोरकू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम झाड़पा के एक किसान के यहां बीते दो सालों से मजदूरी कर रहा है। गुरुवार सुबह वह अपनी टपरी में चाय बना रहा था, पत्नी लेटी हुई थी। इस दौरान टपरी में एक बड़ा सांप आ गया और उसने जमीन पर लेटी पत्नी के घुटने पर काट लिया। मृतका के पति ने बताया कि उसके सामने ही सांप ने पत्नी को कांट लिया। मालिक को सूचना दी। उन्होंने अपनी गाड़ी से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी घटना खेत में जाते वक्त युवक के साथ घटित हुई। मिली जानकारी अुनसार सुमित पिता प्रेम उम्र २० साल निवासी डोलरिया अपने खेत की ओर जा रहा था तभी रास्ते में उसे एक सांप ने डस लिया। परिजनों को सूचना देने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!