Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

लगातार बारिश से बढ़ा अजनाल नदी का जल स्तर

2 min read
Text Size:

-ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग हुए अवरुद्ध, प्रशासन ने तैनात किए नदी-नालों पर जवान

अनोखा तीर, हरदा।  क्षेत्र में गुरूवार को सुबह से हो रही लगातार तेज बारिश से जिला मुख्यालय की अजनाल नदी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-नालों की रपटों पर पानी आ गया। नदी-नालों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और हर स्थिति से निपटने को तैयार है। रपटों पर पानी आने से प्रशासन द्वारा ऐसे स्थानों पर होमगार्ड और पुलिस के जवानो को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी पुलिया पर पानी होने से कई गांवों के मार्ग अवरूद्ध हुई हो गए। जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को १५ से २० किमी तक का फैर लगाना पड़ा। जिले के गांव भुन्नास-आलनपुर के बीच स्थित लाला खाली पर बनी पुलिया  सुबह से शाम तक जलमग्न रही। जिससे आलनपुर, नांदरा, आदमपुर, गोयत के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए सन्यासा-भुवनखेड़ी मार्ग से आवागमन करना पड़ा। इस मार्ग से आवगमन करने पर ग्रामीणों को करीब १५ से २० किमी तक दूरी ज्यादा तय करनी पड़ी। हांलाकि शाम ७ बजे तक लाला खाली का जल स्तर कम हुआ और आवागमन शुरू हो गया। शहर के बिरजाखेड़ी जाने वाले मार्ग पर मटकुल नदी भी रपटे के ऊपर से बह रही है। हरदा से मगरधा जाने वाले मार्ग पर रहटाखुर्द और कुकरावद के आगे रपटे पर पानी आने के बाद भी लोग रिस्क लेकर पार हो रहे है।


कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा
  गुरुवार सुबह कलेक्टर आदित्य सिंह ने शहर से लगी अजनाल नदी पर स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर गुप्तेश्वर मंदिर जाने वाले पुल से दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद नगर पालिका ने शहर के गुप्तेश्वर मंदिर में पुल पर रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं को पुल से आने जाने पर रोक लगाई। जिला प्रशासन ने नगर पालिका, राजस्व सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को बाढ़ आने की स्थित से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है।
होमगार्ड और पुलिस जवानों को किया तैनात
 लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों का जल स्तर बढ़ने से सड़क पर पानी आने से मार्ग बंद हो गए है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर होमगार्ड एवं पुलिस जवानों को रपटों ओर नदियों के पुलों पर तैनात किया गया है।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply