Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

जिला अस्पताल में भर्ती उल्टी-दस्त के ६ मरीज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के गांव बड़झिरी और आस-पास के गांव के लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर करीब ६ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए है। जिनका उपचार चल रहा है। गांव बड़झिरी की काजल पति अमर सिंह, कंजी पति कुसुम, मंकू पति रामभरोस, संतरा पति जीवन, रंपी बाई पति नानेलाल और प्रमिला पति सागर को मंगलवार-बुधवार की रात को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। जिस पर सभी मरीजों को बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण नानेलाल ने बताया कि मेरी पत्नी रंपीबाई और बहु प्रमिला को अचानक उल्टी और दस्त होने लगे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हे जिला अस्पताल में भती कराया गया। वही आस-पास के गांव से भी उल्टी दसत की बीमारी के मरीज मिले।  सभी का उपचार अस्पताल में जारी है। संभावना है कि सभी मरीज दूषित पानी पीने से बीमारी का शिकार हुए है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply