Skip to content
Friday, 16 October 2026
खंडवा

गुरु और ग्रंथ के सिद्धांत का जब उलंघन होता है तब जीवन मे उपद्रव आते है “मुनि विनत सागर जी”

2 min read
Text Size:

मोक्ष सप्तमी के अवसर पर 11 अगस्त को निकलेगी श्रीजी की पालकी यात्रा

खंडवा:-श्रद्धा और भक्ति से उच्चारित हर शब्द स्तुति बन जाता है ! गुरू और ग्रंथ के सिद्धांत का जब उल्लंघन होता है तब जीवन में उपद्रव आते हैं ! प्रायश्चित अनजाने में हुई भूलों का होता है,पूर्वाग्रह से की गयी भूलों का परिणाम होता है ! 

     ऐसे ही ज्ञानमणियों के मोती शानिवार 3 अगस्त 2024 को  प्रवचनमाला में पूज्य मुनि 108 विनतसागर जी मुनिराज ने अवतरित किये,समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि सराफा स्थित पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में कार्यक्रम का मंगलाचरण अशोक लुहाड़िया ने किया एवं मुनिसंघ के समक्ष दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट की मांगलिक क्रियायें  पंकज पायल जैन एवं  प्रशांत पिंकी जैन परिवार ने संपन्न की।

भक्तामर शिविर में पारितोषक वितरण का कार्य  दिलीप पद्मा पाटोदी परिवार के सहयोग और प्रायोजन से संपन्न हुआ ! 

            मुनि सेवा समिति के मीडिया प्रभारी सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि रविवार 11अगस्त 2024 को भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महामहोत्सव, मोक्षसप्तमी के अवसर पर सराफा जैन धर्मशाला में कल्याण म़ंदिर विधान होगा एवं भगवान पार्श्वनाथ की पालकी यात्रा पूर्ण वैभव के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से मुनि विनत सागर जी एवं विश्वमित सागर जी महाराज के सानिध्य में निकाली जायेगी । इस अवसर पर निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गयी है । जिसके प्रायोजक एवं संयोजक मुनि सेवा समिति रहेगी ।इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के डा.पंकज-शीतल जैंन के सहयोग से प्रभावना वितरण भी किया जायेगा ।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply