Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

उज्जैन दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से गिरी, एक की मौके पर मौत

2 min read
Text Size:


-पांच लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

अनोखा तीर, हरदा। महाकाल के दर्शन करने बैतूल जिले के चिचोली से उज्जैन जा रहे श्रद्धांलुओं की कार इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर जिला जेल के पास अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से निचे गिर गई। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य 5 युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब ७ बजे इंदौर- बैतूल नेशनल हाइवे स्थित जिला जेल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार जारी है।  कार सवार बैतूल जिले के चिचोली से महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे।  कार मे 6 लोग सवार थे। हादसे में धनोरा निवासी मोंटू देशमुख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए।  
इनका कहना है…


मृतक की पहचान धनोरा निवासी मोंटू देशमुख के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घायलों का उपचार चल रहा है, अभी कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
प्रहलाद मर्सकाले, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी

296 Views
What do you think?

Leave a Reply