Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

: मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या, भगवा यात्रा के लगवा रहा था झंडे-बैनर, मार दी गोली, आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर  इंदौर:-कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या  कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई।

मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे – बैनर लगवा रहा था।

रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

एक गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो आरोपितों को नामजद बनाया

जानकारी के मुताबिक दो लोगों पीयूष और अर्जुन को पुलिस ने नामजद आरोपित बनाया है। मोनू के बारे में बताया जाता है वह ब्याज पर रुपये भी चलाता था। मोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply