Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आज आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त की राशि किसानों के खाते में मंगलवार को ऑनलाइन जमा की जाएगी। योजना की 17वीं किश्त वितरण दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। योजना के तहत किसान हितग्राहियों को वर्ष में कुल राशि रुपए तीन समान किस्तो में प्रदान की जाती है। किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त वितरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जून को वाराणसी, उत्तरप्रदेश से किया जाएगा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए है कि योजना की 17वीं किस्त वितरण कार्यक्रम को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विधिवत आमंत्रित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि योजना अन्तर्गत संबंधित किसान हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें एवं हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस करने संबंधी जानकारी प्रदान करें। अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन ‘माय गव’ प्लेटफार्म के माध्यम से कराया जाकर कार्यक्रम से लाईव जुडने के लिए कहा जाए। कार्यक्रम से जुडने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक का उपयोग किया जाए।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply