Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

जिला स्तरीय रोजगार मेला 20 जून को आईटीआई में  

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। जिले के बेरोजगार युवाओं तथा पटाखा फैक्ट्री में प्रभावित हुए अग्नि पीड़ित परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जून को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह रोजगार मेला खण्डवा रोड़ स्थित शासकीय आईटीआई हरदा में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा 300 युवाओं की भर्ती प्रशिक्षु कर्मी, मशीन ऑपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड के पदों पर की जाएगी। मेले में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12 वीं, आईटीआई उत्तीर्ण है। मेले में 18 से 30 वर्ष तक की आयु के युवा सम्मिलित हो सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, परिचय पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन व पासपोर्ट साइज के 4 फोटो के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते है।

356 Views
356 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply