Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 6 प्रकरण दर्ज

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कमार लाल नेे बताया कि आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को वृत हरदा के ग्राम अतरसमा व देवतलाब, वृत टिमरनी के ग्राम गोंदागाँव, छीपानेर, सागर ढाबा नोसर, करताना व हंडिया, में दबिश दी। दबिश के दौरान दल ने कुल 46 पाव देशी शराब, 12 बीयर बोतल, 10 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की। मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 7 हजार रूपये है।

227 Views

Leave a Reply