Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सर्व ब्राह्मण समाज बैठक में संपन्न, आय-व्यय का दिया ब्यौरा

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज की बैठक रविवार शाम को कान्यकुब्ज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष गजानंद डाले ने परशुराम जन्मोत्सव के आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक के दौरान परशुराम जन्मोत्सव की समीक्षा भी की गई। इस दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, मनोहरलाल शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के दीपक शुक्ला, समाजसेवी अतुल शुक्ला, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में उत्सव के दौरान कमियों पर चर्चा भी की गई। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। अंत में आभार एवं शांति पाठ दीपक जोशी ने किया। इस दौरान महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, हेमा शर्मा, युवा इकाई सचिव अमित दुबे, समाजसेवी अरुण तिवारी सहित समाजजन उपस्थित थे।

386 Views

Leave a Reply