शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
खण्डवा- शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झंडा वंदन प्राचार्य जी.पी. तिवारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था स्टॉफ एन.सी.सी. केडेट्स तथा छात्र छात्राऐं उपस्थित हुये। प्राचार्य तिवारी द्वारा संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तथा सभी को राष्ट्रनिर्माण व देश की उन्नति के लिये प्रयासरत रहने का आव्हान किया। संस्था युनिट 11/4 शासकीय आई. टी. आई. खण्डवा के एन.सी.सी. केडेट्स को ‘‘बी‘‘ तथा ‘‘सी‘‘ सर्टिफिकेट उत्तीर्ण होने पर बधाई दी गई।
केडेटस को अनुशासित जीवन जीते हुये आर्मी तथा अग्निवीर योजनाओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस उपलक्ष्य में संस्था एन.सी.सी. अधिकारी के कैप्टन आशीष गुप्ता ने भी देश के वीरो के बलिदान की याद दिलाते हुये राष्ट्र की स्वतंत्रता तथा सार्व भौमिकता की रक्षा का प्रण दिलाया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमति निर्मला सुरागे के निर्देशन में भव्य सांकृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। अन्त में प्राचार्य श्री तिवारी द्वारा एन.सी.सी. केडेटस को ‘‘बी‘‘ तथा ‘‘सी‘‘ प्रमाण पत्र तथा म.प्र. गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।