Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खंडवा

बाइक को टक्कर मारी, आंख में मिर्ची झोंकी और चाकू से घायल कर लूटे डेढ़ लाख

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-जिले में लूट की वारदातों में इजाफा हो रहा है। ग्राम सिलोदा व पंजारिया के बीच एक अज्ञात बदमाश ने कलेक्शन की एजेंट की बाइक को टक्कर मारकर उसे गिराया और आंख में मिर्ची झोंक दी। चाकू से घायल कर उससे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। घायल एजेंट को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।सूचना पर पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की है।

घटना पदम नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलोदा व पंजारिया के बीच बुधवार 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। निजी बैंक एजेंट गणेश बौरासी ने बताया कि वह कंपनी के लोन की वसूली के लिए ग्राम सिलोदा गया था। यहां से महिलाओं से वसूली की किश्त लेकर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक बाइक सवार आया और उसे टक्कर मार दी।जिसमें गणेश बाइक सहित नीचे गिर गया। उसके बाद बदमाश गणेश का बैग छुड़ाने लगा।

बैग नहीं छोड़ने पर चाकू से किए वार

गणेश ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश ने मिर्च का पाउडर आंख मे झोंक दिया। इसके बाद चाकू से वार किए। जिसमें गणेश के हाथ में चोट आई और बदमाश बैग छुडाकर मौके से फरार हो गया। गणेश ने घटना की सूचना अपने कंपनी के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी आरविंद तोमर और पदम नगर टीआइ अशोक सिंह अस्पताल पहुंचे। घायल युवक के बयान दर्ज कर घटना स्थल पर पहुंचकर अज्ञात बदमाश की तलाश में टीम लगाई गई है।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply