हरदा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष…. नाटिका के जरिये टूटते रिश्ते को संवारने पर जोर अनोखा तीर March 7, 2024
भोपाल यूनिफार्म बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करने के लिये राष्ट्रीय कार्यशाला में किया जा रहा है मंथन अनोखा तीर March 7, 2024
उज्जैन विक्रमोत्सव में अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी की शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका आज अनोखा तीर March 7, 2024
भोपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में श्री राजीव वर्मा और श्री अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में सुश्री कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई। श्री राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, श्री अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा सुश्री कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे। अनोखा तीर March 7, 2024