आदिवासी महिला संगठन ने सौंपा ज्ञापन

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व आदिवासी महिला संगठन ने विधायक डॉ.आर के दोगने को वीरांगना रानी दुर्गावती चौक एवं भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व में आदिवासी महिला संगठन द्वारा उक्त मांग को लेकर शासन प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आदिवासी महिला संगठन का भवन नहीं होने के कारण समाज के कार्यक्रमों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक दोगने ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना एवं जल्द से जल्द उक्त कार्य कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय उपाध्यक्ष धर्म निष्ठा वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष कविता परतें, शर्मिला उइके, सीमा परतें, रेखा धुर्वे आदि मौजूद थी।

342 Views

Leave a Reply