Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

अविवादित बंटवारा के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अविवादित बंटवारा के लंबित प्रकरणों का इसी माह निराकरण करें। उन्होंने नजूल संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होने लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। अपर कलेक्टर डॉ.गौड़ा ने बैठक में कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि पीएम किसान योजना के तहत आधार बैंक खाता लिकिंग के लिए विशेष अभियान दिसंबर माह में आयोजित करें। बैठक में संयुक्त कलेक्टर केसी परते व रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा आशीष खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

279 Views
279 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply