पुलिस जवान ने सांप को मुंह से सीपीआर देकर दिया जीवनदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सेमरी हरचंद। सांप को सीपीआर देने वाले एक पुलिस जवान का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसा शायद ही पहली बार देखा गया हो, जब मुंह से सांप को सीपीआर देकर उसे नया जीवनदान दिया होगा। जी हां यहां नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी सेमरी हरचंद में पदस्थ आरक्षक अतुल शर्मा के इस सराहनीय कार्य की लोग तारीफ कर रहे हैं। आरक्षक शर्मा ने बताया मैं दशहरा की ड्यूटी में लगा था। मुझे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास तवा कॉलोनी के एक मकान में सांप बैठा था। मैं वहां पहुंचा उससे पहले पाइप में फंसे सांप को निकालने के लिए लोगों ने कीटनाशक का पानी में मिलाकर डाल दिया। जिससे सांप अचैत हो गया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला। सांप अचैत अवस्था में था। पहले अच्छा पानी डालकर होश में लाने की कोशिश की। कीटनाशक निकल जाने के बाद मुंह से सीपीआर दिया। होश में आने व सामान्य होने में उसे करीब एक घंटे लगा। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया।

धामन प्रजाति के सांप में जहर नहीं होता

सांप धामन प्रजाति का था। जिसे रेड स्नैक कहा जाता है। इसमें जहर नहीं होता था। इसलिए मैंने बिना डरे उस सांप को बचाने सीपीआर दिया। अतुल शर्मा छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं से सांप पकड़ रहा हूं। जहां से भी कोई कॉल आता, सांप को पकड़ने वहां पहुंच जाता और उसे फिर जंगल में छोड़ देता हूं। सांप पकड़ना उन्होंने डिस्कवरी चैनल पर देख-देखकर सीखा है। पांच साल पचमढ़ी थाने में पदस्थ रहा। वहां भी कई बार सांप पकड़े हैं।

283 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!