यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के तिलक भवन के सामने की है। जहां व्यस्ततम मार्ग पर बिजली की सर्विस लाइन लटक रही है, जो आते-जाते लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ संबंधित उपभोक्ता को इसकी सुध तक नही है। परिणामस्वरूप इलाके में अप्रिय घटना का अंदेशा बरकरार है। जिस पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र घंटाघर से लगे इस इलाके में अधिकांश दुकानें कपड़ों की हैं, वहीं अन्य व्यवसायों का भी संचालन जारी है। जिसके चलते यहां दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है, खासकर महिलाओं की ज्यादा होती है। बावजूद यहां इस अव्यवस्था का सुधार ना किया जाना सवालों से घिर रहा है। इसका मुख्य कारण दीपोत्सव का पर्व नजदीक है। ऐसे वक्त पर बाजार में खरीददारी के चलते भीड़ बढ़ना तय है। उस समय यही समस्या ओर अधिक गहराने के आसार है। वह इसलिये कि ग्राहकों के साथ साथ यहां वाहनों का भी खासा जमावड़ा लगेगा। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के लिहाज से यह सुधार कार्य जरूरी है। क्योंकि, इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

Views Today: 4

Total Views: 218

Leave a Reply

error: Content is protected !!