कांग्रेस प्रत्याशी ने गांवों में किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.रामकिशोर दोगने ने बुधवार को अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत नीमगांव के प्रसिद्ध भगवान जम्भेश्वर मंदिर में दर्शन करके की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए निवेदन किया। साथ ही उन्होंने 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। जनसम्पर्क के दौरान मिर्जापुर, उंडावा, छिड़गांव, रेवापुर, पीपलघटा, एड़ा बेड़ा, जामली टप्पर, पांचातलाई में मतदाताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों से कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 2 लाख 50 हजार रुपए कर दी जाएगी। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने कहा कि 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस दौरान आत्माराम पटेल, उमाशंकर विश्नोई, श्यामलाल बाबल, विजय सूरमा, सुरेन्द्र विश्नोई, राजेश विश्नोई, सेठी पटेल, अनिल सूरमा, सुहागमल विश्नोई, दीपक सारण, रमेश सोनकर, सिद्धांत तिवारी, राजकुमार झूरिया, मुकेश कलवानिया, शशांक विश्नोई, राजेश सोनकर, भूपेश विश्नोई, पेकू सारण, अभिषेक जाणी, कृष्ण विश्नोई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

206 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!