Skip to content
Friday, 16 October 2026
नर्मदापुरम

पुनीत सागर अभियान से जुड़े एन. सी. सी. कैडेट्स

1 min read
Text Size:
नर्मदापुरम- पुनीत सागर अभियान हमारे नदियों और समुद्र तटों की साफ सफाई का अभियान है। पुनीत सागर अभियान का लक्ष्य स्थानीय लोगों और भावी पीढ़ी को तटों की सफाई की जरूरत के प्रति जागरूकता का संदेश देना है। इसी के अंतर्गत स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम ने 13 एम पी बटालियन के निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जिसके अंतर्गत पर्यटन घाट पर एन. सी. सी. कैडेट्स ने साफ़ सफाई की। यह अभियान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को साफ़ करने के लिए शुरू किया गया था।
इसमें 13 एम. पी. बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को समुद्र तटों, नदियों की स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग के हानिकारक प्रभावों और प्लास्टिक से हमारे प्राकृतिक संसाधनों में होने वाले नुकसान के बारे में शिक्षित व जागरूक किया। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी ने इस अभियान से एन.सी.सी कैडेट्स की प्रशंसा की तथा अन्य विद्यार्थियों को अपने आसपास सफाई के लिए प्रेरित किया। यह स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम स्कूल एनसीसी केयरटेकर शेख कमर के मार्गदर्शन में पर्यटन घाट पर हुआ।
150 Views
What do you think?

Leave a Reply