पानी के डबरे में मिला अज्ञात युवक का शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ोला उबारी के पास रविवार दोपहर को एक अज्ञात शव मिला है। नगर पालिका के शव वाहन से शव को जिला अस्पताल लाया गया है। शव की शिनाख्त नही होने ने पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखा है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना पुलिस को ग्राम कड़ोला में रहने वाले एक किसान ने सूचना दी थी कि उनके खेत के पास रेलवे की पुलिया के नीचे एक शव पानी के डबरे में डूबा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पानी से निकाल कर उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच होगी जो किसी ट्रेन से आने जाने के दौरान चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। जिसके चलते जंगली जानवरों ने चेहरे और एक हाथ को खा लिया।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!