लाड़ली बहना के फार्म भरने का दूसरा चरण 25 जुलाई से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा। प्रदेश शासन द्वारा लाई गई महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई महिलाओं और युवतियों के फार्म भरने का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस योजना के तहत 25 जुलाई से फिर ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। अच्छी बात यह है कि अब इस योजना का लाभ 21 साल तक की युवतियां भी ले सकेंगी। लाड़ली बहना योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने समग्र आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक का खाता आपका अपडेट होना चाहिए। अब इस योजना के तहत 21 वर्ष की विवाहित बहनें भी फार्म भर सकेंगी। ध्यान रहे कि पहले चरण में 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में दूसरी आ चुकी है। इस लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। उनके खाते में पहली किश्त 10 जून को और दूसरी किश्त 10 जुलाई को आ गई है। अब तीसरी किश्त 10 अगस्त को आएगी। इस योजना में शामिल होने से जो महिलाएं छूट गई हैं। उनके लिए अब सुनहरा अवसर है कि वे अब फार्म भरने में देरी नहीं करें। अन्यथा इसके बाद वे योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी।

आयु सीमा में घटाए 2 साल

पहले इस योजना के तहत 23 साल से 60 साल तक की महिलाओं को शामिल किया गया था। लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना में आंशिक संशोधन करते हुए 21 साल की बहनाओं को भी सौगात दे दी है। अब 21 साल से 60 साल तक की महिलाएं इस योजना के तहत फार्म भर सकती हैं। इस योजना के तहत 21 वर्ष की विवाहित बहनें भी फार्म भर सकेंगी। इसी के साथ ट्रेक्टर मालिक परिवार की बहनों को भी इस योजना में लाभ मिल सकेगा। अगर लाड़ली बहना बहना का बैंक खाता बंद या ब्लॉक है तो उसे शुरू करवा लें। ताकि इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। जिस प्रकार पहले लाड़ली बहना योजना के फार्म घर-घर और वार्ड में कैंप लगाकर भरे गए थे, उसी प्रकार इस बार भी लाड़ली बहना के फार्म आंगनवाड़ी केंद्रों और वार्ड में भरे जाएंगे। ताकि किसी भी महिला को फार्म भरने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

196 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!