वार्ड में नहीं बन पाई सड़क और पक्की नाली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की परिषद काबिज है। मगर आज भी अनेक वार्ड और स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण रहवासियों को आए दिन अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नं 23 के पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित दीनदयाल परिसर रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। यहां अभी तक रोड न बनने के कारण सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे आने जाने वाले वाहनों से गंदा पानी उछलकर घरों में आ जाता है। वहीं गड्ढों में गंदा पानी भरा रहने से मच्छरों की भी खूब पैदावार होती है। इस कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। ध्यान रहे कि विगत कई सालों से यहां के रहवासी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं किंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

वार्ड नंबर 24 में भी समस्या यथावत

इसी प्रकार शहर के सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्रमांक 24 में भी बीते कई सालों से समस्या बनी हुई है। यहां हर बार जीतकर भाजपा से पार्षद नगर परिषद में जाते हैं। मगर इतने वर्षों के बाद भी पक्की नाली का निर्माण नहीं हुआ। इस वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था इतनी लचर है कि साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अमला नहीं आता है। इससे नाली की गंदगी की सफाई नहीं हो पाती है। इस वजह से वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बना रहता है।

142 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!