बस स्टेण्ड स्थित गरम मसाला लॉज में पकड़ाया सेक्स रैकेट

सिटी कोतवाली पुलिस ने 14 युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा

देवास। सिटी कोतवाली पुलिस को बस स्टैंड स्थित गरम मसाला लॉज में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देते हुए 1 दर्जन से अधिक युवक युवती को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक युवती में 6 लडक़े व 8 लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है।
मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड देवास पर स्थित गरम मसाला लॉज में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोपहर 3 बजे दबिश दी। जहां से 1 दर्जन से अधिक लडक़े लड़कियों को पकड़ा है। बताया जा रहा लडक़े लड़कियां आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ाए गए है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। बस स्टैंड पर गरम मसाला लॉज में सेक्स रैकेट चलाये जाने सूचना कुछ दिनों पहले से मिल रही थी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दबिश देते हुए लडक़े लड़कियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि गरम मसाला नाम से विख्यात एक होटल है। जिसमें 5-7 कमरे बने हुए वहां दबिश दी गई थी। जहां से 6 लडके मिले साथ ही लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी पुष्टि की जा रही है। इस देह व्यापार के विरुद्ध धारा 370 एवं पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आगे की जानकारी लेकर और पूछताछ की जा रही है।

223 Views

Leave a Reply