उत्तरकाशी भू-स्खलन में म.प्र. के 3 लोगों की मृत्यु, 7 घायल, 19 सुरक्षित

घायलों को कराया अस्पतालों में शिफ्ट

प्रदेश का गृह विभाग उत्तरकाशी कलेक्टर के निरंतर सम्पर्क में

प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के यात्रीगण एमपी-13-बीए-1876 टवेरा, एचआर-55-एएन-0029 टेम्पो ट्रेवलर और यूके-17 टीए – 0771 स्विफ्ट कार में सवार होकर उत्तरकाशी में भू-स्खलन का शिकार हो गये थे। टवेरा में सवार देवास निवासी अंशुल मंडलोई और योगेन्द्र सोलंकी की दुखद मृत्यु हो गई। दुर्घटना में इन्दौर निवासी श्रीमती शोभा बंशीलाल, सान्निध्य दीपेश, भोपाल निवासी माही महेन्द्र चौहान, अमृता महेन्द्र चौहान, देवास निवासी अभिषेक सोलंकी, उमंग सोलंकी और अंशुल निगौत्री का जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में उपचार किया जा रहा है। टेम्पो ट्रेवलर में सवार भोपाल निवासी श्रीमती पुष्पा चौहान को एम्स ऋषिकेश अस्पताल में रेफर किया गया है।

85 Views

Leave a Reply