Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ली जानकारी

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 13 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे थे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएँ उत्तम हों। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply