अनोखा तीर, हरदा। मोदी सरनेम केस को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निचली अदालत के द्वारा जो 2 साल की सजा सुनाई गई थी। गुजरात हाईकोर्ट ने उक्त सजा को आज बरकरार रखते हुए अपना निर्णय सुनाया। उक्त निर्णय के आने पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा स्थानीय घंटाघर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने समस्त कांग्रेसियों ने मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला ठाकुर, केदार सिरोही, गोविंद व्यास, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगेश चौहान, जयप्रकाश त्रिपाठी, अजयसिंह राजपूत, कृष्णा विश्नोई, मुकेश कलवानिया, नितिन पटेल, रुपेश पटेल, सुरेंद्र सराफ सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।







