सीधी व शिवपुरी की घटनाओं का अजाक्स ने किया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। गत दिनों सीधी जिले के आदिवासी युवक पर यूरिन करने एवं शिवपुरी में दबंगो द्वारा दलित युवकों पर गंदगी डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु अजाक्स ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले के नेतृत्व में संगठन ने डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे को ज्ञापन सौपा। इसमें कहा कि सीधी में आरोपी प्रवेश शुक्ला द्वारा एक आदिवासी युवक पर यूरिन कर वीडियो भी बनवाया। इसी प्रकार शिवपुरी में भी दबंगों ने दो दलित युवकों के मुंह पर गंदगी डालकर तथा उन्हें जूते-चप्पलों की माला डालकर जुलूस निकाला। दोनों ही घटनाएं घृणित हैं।अजाक्स ने इन घटनाओं की घोर निंदा कर मांग की कि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर मामले को फास्ट-ट्रेक कोर्ट में चलाकर कठोर सजा दी जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग व अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन कनसोटिया, अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन भोपाल को भी प्रेषित की गई। इस अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले के साथ महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला, बालाराम आहाके, सुनील चोरे, जीडी दुधे, आरडी बरकड़े, रामचंद्र सांवरे, ज्योति परते, राजवंती लखोरे, डॉ. कविता आर्य, अनिता दामाड़े, समोती उईके, कविता सावनेर, के.एस. ठाकुर, रामचंद्र लखोरे आदि उपस्थित थे।

179 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!