Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

बिजली की ट्रिपिंग में कमी नहीं आने पर होगी सख्त कार्यवाही : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

1 min read
Text Size:

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जहाँ स्टॉफ की जरूरत हो, वहाँ आउटसोर्स करें। स्टॉफ की कमी का जैसा कोई भी बहाना मान्य नहीं होगा। स्टोर में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध रहनी चाहिये। ट्रांसफार्मर की मरम्मत और खराब सर्विस लाइन तुरंत बदलने की कार्यवाही की जाये। साथ ही कॉल-सेंटर की दक्षता बढ़ायें। शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लें। घर में बँटवारा होने पर अलग-अलग बिजली कनेक्शन देने का प्रावधान बनाया जाये। मंत्री श्री तोमर ने उप केन्द्रों एवं लाइनों के संधारण कार्य की भी समीक्षा की।

बैठक में एमडी पावर मैनेजमेंट कम्पनी रघुराज राजेन्द्रन, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी गणेश शंकर मिश्रा, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अमित तोमर एवं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply