मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अतिवर्षा से नागरिकों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सिवनी जिला प्रशासन ने वैनगंगा की बाढ़ में फँसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला

मुख्यमंत्री श्री चौहान को जानकारी दी गई कि एक टापू पर फँसे 4 अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों के बचाव के लिए सेना के हेलीकॉप्टर के उपयोग के लिए प्रशासन द्वारा इसी तरह यथासमय पहल आवश्यक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कलेक्टर सिवनी और रेस्क्यू ऑपरेशन में संलग्न अधिकारियों के सतत् संपर्क में हैं। प्रभावित क्षेत्र में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहकर आवश्यक दायित्व में संलग्न हैं।

106 Views

Leave a Reply