Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आपसी विवाद …. मॉ ने बेटे के साथ मिलकर पति को पीटा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ा में एक युवक को उसके बेटे व पत्नी ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने हंडिया थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ा निवासी हेमराज पिता रेवाराम गुर्जर उम्र 37 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने पत्नि से कहा कि बेटा जतिन कोरेक्स दवा नशे के लिये पीता है। इसी बात को लेकर उसने जतिन को बुलाकर समझाइश देने लगा। लेकिन बेटा अपने पिता की बात समझने के बजाय उन पर भड़क गया और पिता के साथ गाली-गलौच करने लगा। इतने में पत्नी कमलाबाई वहां पहुंची और बेटे को समझाने की जगह मुझ पर बरस पड़ी। इस बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान जतिन ने मारपीट की। जिसके चलते पिता को कड़े से चोट लगी है। पीड़ित ने पत्नी कमला बाई पर भी हाथापाई करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि घटना दौरान हेमंत और बबलू गुर्जर ने बीच बचाव करके मुझे बचाया। बावजूद दोनों मा-बेटे ने उेख लेने की धमकी दे डाली। पीडित ने थाना पहुंचकर पुलिस को सारा हाल बताया। इस दौरान पीड़ित का भांजा हेमंत भी उसके साथ मौजूद रहा। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है, वहीं बेटे जतिन एवं पत्नी कमला बाई दोनों के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply