Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ… डिप्टी कलेक्टर को 5 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ ने शुक्रवार को विभागीय पेंशनर्स की प्रमुख मांगों का समाधान कराए जाने की दिशा में प्रयास किया है। इसी कड़ी में संघ की जिला इकाई ने डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पेंशनर्स की पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से प्रमुख मांगों में शासकीय ट्रेजरी से भुगतान सुनिश्चित करना, केन्द्र सरकार की दर एवं तिथि से महंगाई राहत का भुगतान, पेंशनर एवं उनके आश्रित परिवार को कैशलेस हेल्थ इन्श्योरेंस की ुसविधा, वेतन तथा ग्रेड पे की विसंगति दूर करने तथा बकाया एरियर्स की राशि का त्वरित भुगतान कराए जाने की मांग शामिल हैं। पेंशनर्स की मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद डिपटी कलेक्टर श्री नागू ने उनका ज्ञापन शासन स्तर पर प्रेषित करने का भरोसा दिया। इस मौके पर एसके पगारे, पीसी सावनेर, एसके अग्रवाल, बीपी शर्मा, एनआर दुगाया, एमके सादानी, पीसी पारे, एके सोनी, रवि कुमार जैन, एचके चौरे, डीबी मोरछले, जगदीश पंवार, बीएस संचार, प्रभुदयाल टाले, आरके सेन, महेश सांगुले, रामगोपाल, डीके गुर्जर, केआर प्रजापति, पीसी वर्मा समेत संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply