Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ नियमित पौध-रोपण में शामिल हुए पंडित प्रदीप मिश्रा

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पौध-रोपण किया। पं. प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिदिन पौधे लगाने के कार्य की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज नीम, खिरनी और आँवला के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता  प्रतीक जैन,  ओशीन,  रजत और सुश्री गुंजन जैन के अलावा  विजय उइके और  राकेश जैन ने जन्म वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply